Home उत्तर प्रदेश सिसवा के 6 वार्डों में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट:लोगों को मिलेगी...

सिसवा के 6 वार्डों में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट:लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा, आवागमन होगा आसान

0
11


सिसवा नगरपालिका के अलग-अलग वार्डों में विकास कार्य तेजी से शुरू हो गए हैं। सरकार से मंजूर इन कामों के तहत छह वार्डों में इंटरलॉकिंग/सीसी सड़क, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इन कार्यों से लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे लोगों को फायदा मिलेगा। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने बताया कि वार्ड नंबर छह आजाद नगर में कई काम होंगे। इसमें सुरेश कुशवाहा के घर से रेखाई के घर होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड तक इंटरलॉकिंग/सीसी सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसी वार्ड में धर्मेंद्र मल्ल के प्लॉट से प्रेम शंकर के प्लॉट के आगे तक भी सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट का काम होगा। वार्ड नंबर 15 कबीर नगर में अजय गोंड के घर से शिव प्रसाद के घर होते हुए हलुवाई के पोखरे तक इंटरलॉकिंग/सीसी सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। वहीं वार्ड नंबर पांच गांधी नगर में बीरेंद्र जायसवाल के घर से सुभग चौधरी के घर होते हुए अब्दुल मास्टर के घर तक सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट के काम होंगे। सादिक के घर से शंकर मास्टर के घर होते हुए प्राथमिक विद्यालय तक भी यही काम किए जाएंगे। वार्ड नंबर सात चौधरी चरण सिंह नगर में अजय के घर से जितेंद्र के घर तक भी इंटरलॉकिंग/सीसी सड़क के साथ नाली और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। गिरजेश जायसवाल ने कहा कि सड़क बनने से आना-जाना आसान होगा और पानी निकलने की समस्या भी कम होगी। स्ट्रीट लाइट लगने से रात में भी लोगों का आना-जाना सुरक्षित होगा। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ने से सिसवा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here