Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में 22 नवंबर को शाम छह बजे होगा ब्लैकआउट:सायरन बजते ही...

बस्ती में 22 नवंबर को शाम छह बजे होगा ब्लैकआउट:सायरन बजते ही बंद करनी होंगी घरों की लाइटें, होगी मॉक ड्रिल

0
1

बस्ती में 22 नवंबर को शाम छह बजे सायरन बजते ही ब्लैकआउट का अभ्यास शुरू होगा। सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 के तहत यह पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्ट्रेट में हुई तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभ्यास की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए। कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि अभ्यास को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें। पुलिस, नागरिक सुरक्षा, बिजली, अग्निशमन, स्वास्थ्य और नगर निकाय के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां तय कर लें। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के जरिए आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित कार्रवाई और विभागों के बीच तालमेल को परखा जाएगा। सायरन बजते ही बंद करनी होगी लाइट 22 नवंबर को शाम छह बजे सायरन बजने के साथ अभ्यास शुरू होगा। तय समय तक ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान लोगों को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रखनी होगी। बाहर किसी भी तरह की रोशनी नहीं दिखनी चाहिए। नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवक और वार्डन भी तय व्यवस्था के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सायरन सुनकर घबराएं नहीं मुख्य राजस्व अधिकारी ने लोगों से अपील की कि सायरन सुनकर घबराएं नहीं। यह वास्तविक आपात स्थिति नहीं, बल्कि सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए कराया जा रहा अभ्यास है। उन्होंने लोगों से निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक में SDM प्रमोद कुमार, नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. वीके वर्मा, आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन और यातायात, बिजली व अग्नि सुरक्षा विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।