![]()
दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार में न सोपान स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। इसमें बच्चों को समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बच्चों को समाज सेवा, आपदा प्रबंधन और अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार सिंह और सपना सिंह ने भी छात्रों को संबोधित किया। सपना सिंह ने स्काउटिंग शिक्षा को अनिवार्य बताया। स्काउट शिक्षक उमेश कुमार और रिया जायसवाल ने टेंट निर्माण, रस्सी की गांठें और आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने आभार जताया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य शेषनाथ, आशुतोष कुमार, तबारक अली, विनोद कुमार यादव, शैलेश मधुकर, विनोद कुमार विमल और नरसिंह कुमार भी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› फरेंदा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों:मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी › Vikramjot Navratri 2026 | Durga Idol Installation & Puja Starts › नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव:बहराइच में मटेरा के पास का मामला, स्थानीय लोगों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई › नवरात्र का शुभारंभ, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सिसवा में मां शैलपुत्री की आराधना से गूंजे देवी मंदिर, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















