महराजगंज के सिसवा ब्लॉक की ग्रामसभा शितलापुर से पकड़ी चौबे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ भरा है। जगह-जगह कचरे का ढेर भी लगा है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसी खराब रास्ते पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी है। यहां रोजाना ग्रामीण इलाज कराने आते हैं। सड़क पर पानी और कीचड़ होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। इसी मुख्य मार्ग पर अनपूर्णा भवन भी बना है। यहां ग्रामीण राशन लेने आते हैं। खराब रास्ते की वजह से उन्हें यहां तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले इस सड़क का सर्वे हुआ था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग की है या मंडी परिषद की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लोगों को स्वास्थ्य और राशन जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Home उत्तर प्रदेश शितलापुर-पकड़ी चौबे मुख्य मार्ग पर घुटने भर कीचड़:आयुष्मान आरोग्य मंदिर और राशन...
आनंद नगर में कच्ची सड़कें और टूटी नालियां बनी परेशानी:बच्चे-छात्रों को...
फरेंदा (महराजगंज)। नगर पंचायत आनंद नगर के औद्योगिक नगर में टूटी नालियां और कच्ची सड़कें स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं।...






































