
ग्राम पंचायत सेमरौना में बारिश के बाद गांव के कई रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। रास्तों की हालत खराब होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राम कुमार, विकास और शुभम ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकालने की सही व्यवस्था की जाए। साथ ही, कीचड़ से खराब रास्तों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:फरेंदा के डीएसपी एजुकेशन एकेडमी पर...
दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद फरेंदा के बनकटी स्थित डीएसपी एजुकेशन एकेडमी में राजपत्रित अवकाश के दिन स्कूल चलाए जाने के मामले...






































