
बहराइच के राजकीय हाईस्कूल रामपुर धोबियाहार, शिवपुर में बाल संसद का गठन किया गया है। समग्र शिक्षा और The Hans Foundation के सहयोग से यहां चुनाव कराए गए थे। 7 सितंबर को छात्रों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मतदान किया था। मंगलवार को मतगणना के बाद बाल संसद का विधिवत गठन हुआ। इसमें अंकित गुप्ता को बाल प्रधानमंत्री और काजल को उप-प्रधानमंत्री चुना गया। कामिनी को शिक्षा मंत्री, पूजा यादव को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, मानसी यादव को सुरक्षा मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही पूजा गौतम पोषण मंत्री, कल्पना अनुशासन मंत्री, गौरी पर्यावरण मंत्री, अंजलि प्रजापति खेल एवं संस्कृति मंत्री और सरिता सूचना एवं संचार मंत्री चुनी गईं। मतगणना के बाद प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और दायित्वों की शपथ दिलाई। इस चुनाव प्रक्रिया का संचालन The Hans Foundation के लाइफ स्किल्स एजुकेशन मेंटर अभिषेक कुमार ने किया। इस दौरान शिक्षक विपिन वर्मा और विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। कक्षा नौ के छात्र अनिल कुमार ने बाल जिलाधिकारी और अजय कुमार ने बाल पुलिस प्रभारी की भूमिका निभाई।



























