BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती में दिव्यांग फरियादी को देख कुर्सी से उठीं डीएम:ट्राईसाइकिल और पेंशन...

श्रावस्ती में दिव्यांग फरियादी को देख कुर्सी से उठीं डीएम:ट्राईसाइकिल और पेंशन दिलाने के दिए निर्देश, अधिकारी को फोन कर शुरू कराई कार्रवाई

0
0
श्रावस्ती में दिव्यांग फरियादी को देख कुर्सी से उठीं डीएम:ट्राईसाइकिल और पेंशन दिलाने के दिए निर्देश, अधिकारी को फोन कर शुरू कराई कार्रवाई

श्रावस्ती में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने एक पैर से दिव्यांग फरियादी को सामने देखकर कुर्सी से उठकर उसके पास पहुंचीं। उन्होंने फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दुर्घटना में कट गया था पैर लक्ष्मनपुर सेमरहनिया निवासी संतोष कुमार मिश्रा जनता दर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले दुर्घटना में उनका दाहिना पैर कट गया था। एक पैर से दिव्यांग होने के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। संतोष ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिलाने की मांग की। अधिकारी को फोन कर दिए निर्देश संतोष की स्थिति देखकर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग अपनी कुर्सी से उठकर उनके पास पहुंचीं और उनकी परेशानी पूछी। इसके बाद उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन कर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिलाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने फरियादी को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाने के लिए भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जनता दर्शन में मिलीं 21 शिकायतें जनता दर्शन में भूमि कब्जे, राशन, पारिवारिक विवाद समेत अन्य मामलों से जुड़ी कुल 21 शिकायतें मिलीं। डीएम ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके से ही फोन कर शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत का तय समय में संतोषजनक समाधान किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग फरियादी की मदद के लिए डीएम के तत्काल पहल करने की जनता दर्शन में मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही।