Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया:कीर्तन और झांकियां निकलीं, रात 12...

कप्तानगंज में खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया:कीर्तन और झांकियां निकलीं, रात 12 बजे केक काटा; हजारों श्रद्धालु पहुंचे

बस्ती जिले के कप्तानगंज में गुरुवार रात खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। पंडोल रोड पर संजय गुप्ता के घर के सामने कीर्तन हुआ और झांकियां निकाली गईं। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। रात 12 बजे केक काटकर बाबा श्याम का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे लगाए। आसपास के इलाकों से भी लोग कीर्तन और झांकियां देखने पहुंचे। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, अजीत गुप्ता, संदीप, महेंद्र मोदनवाल, अमरकांत विश्वकर्मा, दीपक, दिलदार, शुभम और अंकित शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 20 नवंबर को पड़ा। इस मौके पर अलग-अलग जगह कीर्तन, झांकियां और जन्मोत्सव के कार्यक्रम होते हैं।