Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बेलाडे-शुक्ल में टी. राजा सिंह ने रामलीला का उद्घाटन किया:तेलंगाना के गोशामहल...

बेलाडे-शुक्ल में टी. राजा सिंह ने रामलीला का उद्घाटन किया:तेलंगाना के गोशामहल विधायक ने फीता काटा; उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाडे शुक्ल गांव में रामलीला का मंचन शुरू हुआ। तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट के विधायक टी. राजा सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
रामलीला संचालन कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान रामलौट शुक्ल समेत कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश संस्कारों की धरती है।”
भगवान श्रीराम के आदर्शों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी लीला का पूरा गुणगान कर पाना किसी के लिए संभव नहीं है और यह हमारी कल्पना तक ही सीमित है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। इनमें समाजसेवी मनीष मिश्र के भाई जेडी मिश्र, समाजवादी पार्टी के नेता प्रवीण पाठक और कांग्रेस नेता राकेश मणि त्रिपाठी शामिल थे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।