छावनी पुलिस ने युवती को रास्ते में रोककर आपत्तिजनक बातें कहने और उसके भाई से मारपीट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों के नाम अजय निषाद और मनी निषाद हैं।
पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में अजय और मनी ने उसे रोका, आपत्तिजनक बातें कहीं और मोबाइल नंबर मांगा। युवती वहां से भागकर घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई।
शिकायत के मुताबिक, युवती के भाई आदित्य सिंह ने दोनों का पीछा किया। उनसे घटना के बारे में पूछने पर दोनों में से एक ने मोबाइल से संदेश भेजकर कुछ लोगों को बुलाया। इसके बाद आदित्य के साथ मारपीट की गई।
चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
BREAKING
NEWS












