श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में राम-जानकी मंदिर के पास सड़क पर पानी भर गया है। श्रद्धालुओं और बाजार आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंदिर में रोजाना कई श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। जलभराव के कारण उन्हें मंदिर तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी के साथ गंदगी और कचरा भी जमा है, जिससे बदबू फैल रही है। पैदल चलने वाले श्रद्धालु गंदे पानी से गुजरते हैं। बाजार जाने वाले लोग कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं। बाइक और साइकिल सवारों को संभलकर चलना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी इस रास्ते से गुजरने में डर लगता है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। पानी भरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है। नाली जाम है और पानी निकलने का रास्ता नहीं है। बारिश और घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई दिनों से पानी भरा रहने के कारण सड़क टूटने लगी है। लोगों ने बताया कि वे इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित विभाग को बता चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। जमुनहा बाजार के लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पानी निकालने, नाली साफ कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
राम-जानकी मंदिर के पास सड़क पर पानी भरा:जमुनहा बाजार में श्रद्धालु और राहगीर गंदे पानी-कीचड़ से गुजरने को मजबूर
BREAKING
NEWS












