श्रावस्ती जिले के मियागांव ग्राम सभा में कच्चे रास्ते पर थोड़ी बारिश होते ही कीचड़ भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और फिसलन के कारण लोग गिर जाते हैं।
यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ते पर कीचड़ और गंदगी से बदबू आती है और मच्छर बढ़ते हैं।
लोगों ने डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियों की आशंका जताई है। कीचड़ के कारण बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं।
स्थानीय निवासी राकेश, पिंटू, राधेश्याम और उमेश ने बताया कि बारिश के बाद रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है।
BREAKING
NEWS












