Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बंदर के दौड़ाने पर छत से गिरी किशोरी:महराजगंज के परागपुर में हादसा,...

बंदर के दौड़ाने पर छत से गिरी किशोरी:महराजगंज के परागपुर में हादसा, निचलौल सीएचसी में इलाज जारी

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के परागपुर गांव में बंदर के दौड़ाने पर 10 वर्षीय बालिका छत से नीचे गिर गई। उसे चोटें आई हैं। परिजन उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी ले गए।
गांव के निवासी मिटाई की बेटी पुष्पा किसी काम से छत पर गई थी। इसी दौरान वहां आए बंदर ने उसे दौड़ा दिया। घबराकर वह छत से नीचे गिर गई।
परिजन उसे निचलौल सीएचसी ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि बालिका के हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में बंदरों के कारण पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। उनका कहना है कि वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीणों ने विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।