चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद छह साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसका ऑपरेशन हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। मेडिकल कॉलेज में गुलरिहा पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई। शुक्रवार शाम बच्ची का शव गांव पहुंचा।
शनिवार सुबह पुलिस की निगरानी में गांव के श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शव दफनाया गया।
BREAKING
NEWS












