महराजगंज में शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में इस बार 1715 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें 37 बड़े पंडाल शामिल हैं। वहीं, 32 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन होगा। इसके अलावा जिले में 6 बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में प्रतिदिन अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं। होटल और सराय की जांच की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। साथ ही आयोजकों से भी शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्ट को लेकर पुलिस सतर्क है। सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि से लेकर दशहरा तक सभी धार्मिक आयोजनों, प्रतिमा विसर्जन और जुलूसों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Pitra Paksha Visarjan 2026 | Bahraich Mirzapur Tilak Ancestors Farewell › फरेंदा जंगल में बेशकीमती साखू के पेड़ों का अवैध कटान:बरड़ाड़ बीट में मिले कटे पेड़; विभाग रोकने में नाकाम › आगरा न्यूज:सीएमओ कार्यालय पर जड़ा ताला, एनएचएम संविदा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन; जमकर हुई नारेबाजी – Nhm Contract Workers Protest At Agra Cmo Office, Demand Regularisation › Basti News:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक – Raised Awareness Through Street Plays“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















