बहराइच के झिंगहा घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में डूबे 11 साल के शौर्य बाजपेयी का 21 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ टीम नदी में उसकी तलाश कर रही है। शनिवार सुबह से खोज जारी है, पर दोपहर तक सफलता नहीं मिली। नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ले के अर्जुन बाजपेयी का बेटा शौर्य शुक्रवार को दो दोस्तों के साथ झिंगहा घाट गया था। दोपहर करीब दो बजे वह नदी में उतरा और गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने परिजनों को जानकारी दी। शौर्य के डूबने की खबर से परिवार परेशान हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, पर कोई सुराग नहीं मिला। देर रात एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। रात से ही टीम शौर्य की तलाश में जुटी है। परिवार उसके मिलने की उम्मीद लगाए है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› तेजवापुर में 15 दिन से बिजली संकट:ज्ञापन और प्रदर्शन के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी, गिरे पोल नहीं उठाए गए › महराजगंज में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि:जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव बोले- उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत › एमएलसी चुनाव:भाजपा का नया प्लान, विधायक-सांसद संभालेंगे स्कूल मैनेजमेंट; पदाधिकारियों को दी गई ये जिम्मेदारी – Bjp Draws Up New Strategy To Win Teacher And Graduate Mlc Seats › Basti News:धान खरीद के लिए 61 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी – Preparations Underway To Open 61 Procurement Centers For Paddy“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















