सुषमा पांडेय | मीरजापुर तिलक(नानपारा), बहराइच14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच के नवाबगंज स्थित मिर्जापुर तिलक में शनिवार को पितृ पक्ष का समापन हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने पुरखों को नम आंखों से विदाई दी और नदी-पोखर में विसर्जन किया।
मिर्जापुर तिलक के मिर्जा फांटा, कहारन पुरवा, पंडित पुरवा, भटपुरवा और बाबा गांव में पितृ विसर्जन कार्यक्रम हुए। लोगों ने अपने पूर्वजों को तर्पण सामग्री नदियों में विसर्जित की।

क्वार माह की पूर्णिमा से शुरू हुआ पितृ पक्ष पंद्रह दिन तक चला। सनातन धर्म में मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आते हैं। इसलिए लोग उनकी पूजा-अर्चना और तर्पण करते हैं।
अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के बाद तर्पण की सामग्री, जैसे लोटे में जल, फूल, कुश, अक्षत और तिल को राप्ती नदी, नहर या तालाब में प्रवाहित किया गया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























