Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एसडीएम ने रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया:मिहिपुरवा में दशहरा महोत्सव की...

एसडीएम ने रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया:मिहिपुरवा में दशहरा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा और सफाई के दिए निर्देश

एसडीएम ने रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया:मिहिपुरवा में दशहरा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा और सफाई के दिए निर्देश

बहराइच के मिहिपुरवा में एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सीओ और एसओ के साथ आदर्श श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव की तैयारियों और रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पुलिस को सुरक्षा मजबूत रखने, भीड़ व ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, पुलिसकर्मी सतर्क रहें। बिजली विभाग के एसडीओ को मेला परिसर में सही रोशनी और लगातार बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा। तारों व उपकरणों की जांच पर भी जोर दिया ताकि हादसा न हो। नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी को मेला परिसर व आसपास नियमित सफाई, कूड़े का सही निपटान और साफ-सुथरा माहौल बनाए रखने के निर्देश मिले। सभी विभागों को मिलकर काम करने व लापरवाही से बचने को कहा, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण पूरा हो।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat