Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी:किराएदार दंपती को कमरे में बंद...

दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी:किराएदार दंपती को कमरे में बंद करके वारदात

दो दुकानों से लाखों का सामान चोरी:किराएदार दंपती को कमरे में बंद करके वारदात

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द पड़ाव पर शुक्रवार देर रात चोरों ने दो दुकानों से लाखों का सामान चुरा लिया। चोरों ने एक किराएदार दंपती को उनके कमरे में बाहर से बंद कर इस वारदात को अंजाम दिया। मुस्तफाबाद गांव के रवि कुमार की रवि मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर दुकान से लैपटॉप, 35-40 स्क्रीन मोबाइल, 40 डिस्प्ले फोल्डर, डीजे मशीन, ब्लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट वॉच और 6 आईफोन चोरी हुए। मकान मालिक मुकेश चौधरी के कमरे से एक बड़ा ग्लेण्डर, हैमर, ड्रिल मशीन और ढाई एमएम तार का बंडल भी चोर ले गए। दोनों दुकानदारों के अनुसार, लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। किराएदार दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे जब उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था। उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, जो मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat