Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाजार से बाइक...

श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाजार से बाइक से घर लौट रहा था युवक, पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; चालक मौके से फरार

श्रावस्ती के तुलसीपुर निवासी 22 वर्षीय बृजेश कुमार कश्यप की सड़क हादसे में मौत हो गई। बहराइच की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बृजेश ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बृजेश कुमार कश्यप, लालमन के बेटे थे। वह मुंबई की एक प्लाईवुड कंपनी में काम करते थे। बुधवार को ही मुंबई से अपने घर आए थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह मोटरसाइकिल से तुलसीपुर बाजार गए थे। वहां से घर लौटते समय रास्ते में बहराइच की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ ले जाते समय हुई मौत हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से बृजेश को मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव पहुंचने पर पुलिस को दी सूचना परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। अज्ञात वाहन चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है।