कृष्ण गुप्ता | नौतनवाॅ(नौतनवाॅ), महराजगंज2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महराजगंज पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के अभियान के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 185.7 किलोग्राम न्यारा मिट्टी (पीली धातु के कण) और एक साइकिल जब्त की गई। जब्त सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55,700 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की।
उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल शिवाकांत सिंह की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद 10 अक्टूबर 2026 को प्रेमनगर कॉलोनी, सोनौली कस्बे से रामू (38) और शैलेश (33) को पकड़ा गया।
आरोपियों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















