महराजगंज के छपिया चौराहे पर एक अनुबंधित बस और मारुति कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा गोरखपुर से महराजगंज जाने वाले एनएच-730 हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति कार को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार चालक, उसमें सवार लोग और बस में मौजूद यात्री सभी सुरक्षित बच गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, अनुबंधित बस गोरखपुर की तरफ से आ रही थी, जबकि मारुति कार भिटौली की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में शामिल वाहनों के नंबर UP 53 CT 3633 और UP 56 BE 2987 बताए गए हैं। टक्कर के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर आए दो मामले:दोनों का मौके पर ही समाधान, पुलिस और लेखपाल रहे मौजूद › यूपी:नवरात्र में देवी मंदिरों में गूंजेंगे देवी गीत व दुर्गा सप्तशती का पाठ, प्रमुख मंदिरों में होंगे आयोजन – Up: Devotional Songs And Recitations Of The Durga Saptashati Will Resound In Goddess Temples During Navaratri. › आशा बहुओं ने 13 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन:बस्ती में मांगें पूरी न होने पर 23 अक्टूबर को लखनऊ में धरना › लापता नाबालिग मामले में हाईकोर्ट सख्त:तीन महीने से नहीं मिली किशोरी, बहराइच एसपी को 3 नवंबर को पेश होने का निर्देश“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















