श्रावस्ती में करीब 12 साल पुराने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में न्यायालय ने दो लोगों को दोषसिद्ध करार दिया। दोनों को कोर्ट उठने तक की सजा और एक-एक हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।
मामला सिरसिया थाना क्षेत्र के केशवपुर जोगनभरिया गांव का है। वर्ष 2014 में वादी के साथ मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में सिरसिया थाने में एनसीआर संख्या 114/2014 दर्ज की गई थी। इसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 लगाई गई थीं।
18 नवंबर 2026 को जेएम श्रावस्ती की अदालत ने खेदू पुत्र विजलेश्वरी पांडेय और विजलेश्वरी पांडेय पुत्र रामरंग पांडेय, निवासी केशवपुर जोगनभरिया को दोषसिद्ध पाया। अदालत ने दोनों को कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई और एक-एक हजार रुपए जुर्माना लगाया।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर ऑपरेशन कनविक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुराने और चिन्हित मामलों में पैरवी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता और कोर्ट पैरोकार ने मामले में पैरवी की।
12 साल पुराने मारपीट मामले में दो दोषसिद्ध:श्रावस्ती में दोनों को कोर्ट उठने तक की सजा, एक-एक हजार रुपए जुर्माना
BREAKING
NEWS












