Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश पैकोलिया के बूथों पर मतदाता सूची के काम का निरीक्षण:SIR अभियान में...

पैकोलिया के बूथों पर मतदाता सूची के काम का निरीक्षण:SIR अभियान में बीएलओ को नाम जोड़ने, संशोधन और अपात्र नाम हटाने के निर्देश

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत शुक्रवार को पैकोलिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के काम का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय खजुहा, पैकोलिया चौधरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेनुआ समेत अन्य बूथों पर काम की प्रगति देखी गई।
निरीक्षण के दौरान बूथों पर तैनात बीएलओ से तय दिशा-निर्देशों के अनुसार काम पूरा करने को कहा गया। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया गया।
इस दौरान बीएलओ रजनी गुप्ता, इंद्रावती, प्रतिभा मौर्य, आशीष कुमार, किशोरीलाल और अजीज अहमद अंसारी समेत अन्य मतदाता मौजूद रहे।
अभियान के सुपरवाइजर आशीष गुप्ता और सुरेंद्र यादव ने बूथों पर पहुंचकर काम देखा और जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदाता सूची का काम पारदर्शिता के साथ तय समय में पूरा करने को कहा।