समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का शनिवार दोपहर 2 बजे बस्ती में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला महासचिव मो. स्वालेह की अगुवाई में पटेल चौक के पास सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। अबू आसिम आजमी संतकबीरनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्वागत के दौरान सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच यह संदेश लेकर जाएं कि चुनाव में सेक्युलर वोटों का बंटवारा न हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। आजमी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में संविधान को किनारे रखकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति के जरिए विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों और मुद्दों को पहुंचाने की अपील की। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने अबू आसिम आजमी के समर्थन में नारे भी लगाए। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, संदीप चौधरी, निजामुद्दीन, जमील अहमद, सलमान सिद्दीकी, रहमान सिद्दीकी, अभिनय श्रीवास्तव, पिकूं चौधरी, संजय गौतम, गुलाब सोनकर, मनोज चौधरी, प्रमोद यादव, राम सिंगार यादव, दीपक, राजेश चौधरी, मोनिश पठान, अरविंद चौधरी, इरशाद खान, राजेंद्र चौरसिया, हकीकुल्लाह और अब्दुल कयूम सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रावस्ती के स्कूलों में बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार:महिला-बाल सुरक्षा,...
श्रावस्ती में शक्ति मोबाइल टीम जिले के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता की पाठशाला लगा रही है। इन सत्रों में बच्चों...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































