Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश दिकौली में गली का पानी घरों के पास जमा:नमी से अनाज खराब...

दिकौली में गली का पानी घरों के पास जमा:नमी से अनाज खराब होने और मच्छरों की समस्या, ग्रामीणों ने बताई परेशानी

श्रावस्ती जिले की दिकौली ग्राम सभा में दो घरों के बीच की गली में बारिश का पानी जमा हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे घरों में नमी रहती है और मच्छर बढ़ते हैं। यह गली सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है। पानी जमा रहने से दुर्गंध आती है और स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों में नमी के कारण रखा धान और गेहूं खराब हो जाता है। उनका कहना है कि कई बार खाने के लिए अनाज नहीं बचता और उन्हें पड़ोसियों से उधार लेना पड़ता है। फसल का सीजन आने पर वे उधार लौटाते हैं। शाम होते ही मच्छर इतने बढ़ जाते हैं कि लोग घरों के बाहर नहीं बैठ पाते। स्थानीय लोगों राधेश्याम, हरीश, बीरें और सुरेश ने यह परेशानी बताई।