Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

0
6

 

 

 

 

मौके पर जाकर करें विवादों का निपटारा-जिलाधिकारी

 

 

शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का निस्तारण के उपरान्त फोन से कराया जाए अवगत-पुलिस अधीक्षक

 

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में थाना मल्हीपुर में समाधान दिवस/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस/थाना दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाए। उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों का राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर जाकर निपटारा करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं/महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी किया जाए, ताकि शासन के निर्देशानुसार जीरो टालरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाया जा सके।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षकगण, लेखपालगण, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat