Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज एसआईआर के तहत मतदाता फॉर्म-6 भरवाने को लेकर तहसील भिंगा एवं इकौना...

एसआईआर के तहत मतदाता फॉर्म-6 भरवाने को लेकर तहसील भिंगा एवं इकौना में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

0
7

 

 

श्रावस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता फॉर्म-6 भरवाने के संबंध में उप जिलाधिकारी भिंगा आशीष भारद्वाज की अध्यक्षता में तहसील भिंगा में एवं तहसील इकौना में उप जिलाधिकारी रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों, पात्र मतदाताओं की पहचान तथा आवेदन पत्रों की जांच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

प्रशिक्षण में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आमजन को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। साथ ही, प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करें, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat