बस्ती में शारदीय नवरात्र और दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में कुल 2628 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इनमें 24 प्रतिमाएं स्थायी रूप से स्थापित हैं, जबकि बाकी प्रतिमाएं अस्थायी पंडालों में रखी जाएंगी। प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा और शरद पूर्णिमा पर होगा। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। इसके लिए गैर जनपदों से करीब 700 पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। जिले में 17 स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इन आयोजनों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। दशहरा के दिन बस्ती शहर में कंपनी बाग से गांधीनगर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इन आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, यातायात पुलिस, अग्निशमन विभाग और पीएसी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा फ्लड कंपनी की भी मांग की गई है। पंडालों और विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी से निगरानी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों, मेला स्थलों और प्रतिमा विसर्जन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नदी घाटों पर गोताखोर, नाव और फायर टेंडर तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। आयोजकों के साथ बैठक कर तय किया गया विसर्जन का कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजकों के साथ बैठक कर चुके हैं। इन बैठकों में प्रतिमा विसर्जन का मार्ग और समय पहले से निर्धारित कर लिया गया है। इससे विसर्जन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य नवरात्र और दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पति की मौत के बाद प्रेमा देवी ने नहीं मानी:मिट्टी के बर्तन बनाकर बनीं आत्मनिर्भर, बेटा-बहू और बेटियां भी दे रहीं साथ › फरेंदा के मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों:मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी › Vikramjot Navratri 2026 | Durga Idol Installation & Puja Starts › नहर में बोरी में बंधा मिला युवक का शव:बहराइच में मटेरा के पास का मामला, स्थानीय लोगों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























