Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सायरन बजते ही कंपनी बाग से झंडा चौराहे तक ब्लैकआउट:सिविल डिफेंस ने...

सायरन बजते ही कंपनी बाग से झंडा चौराहे तक ब्लैकआउट:सिविल डिफेंस ने कराई मॉक एक्सरसाइज, परखी तैयारियां

0
6

बस्ती में रविवार शाम 6 बजे सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज कराई गई। सायरन बजते ही कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इस दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखीं। सायरन बजाकर लोगों को किया सतर्क मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में हुए अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर लोगों को संभावित खतरे के प्रति सतर्क रहने का संकेत दिया गया। ब्लैकआउट के दौरान रोशनी बंद रखने और घरों व प्रतिष्ठानों की लाइट बाहर दिखाई न देने देने का अभ्यास भी कराया गया। आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां परखीं अभ्यास का उद्देश्य युद्ध या हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियों को परखना था। जिला प्रशासन ने इसके लिए पहले से तैयारी की थी। पुलिस, नागरिक सुरक्षा, बिजली, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। मॉक एक्सरसाइज के जरिए यह परखा गया कि आपात स्थिति में अलग-अलग विभाग कितनी तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा अभ्यासों को गंभीरता से लेने और आपात स्थिति में सुरक्षा कर्मियों व प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नागरिक सुरक्षा विभाग के चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. वीके वर्मा और आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन मौजूद रहे। इसके अलावा आपदा मित्रों के साथ यातायात, बिजली और अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अभ्यास में शामिल हुए।