Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल...

डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

डुमरियागंज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुए कई कार्यक्रम:मदर मेला और बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

डुमरियागंज के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय देईपार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को कार्यक्रम हुए। मदर मेला और प्रगति मेला बाल उत्सव के तहत गोद भराई, स्टॉल प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने दीप जलाकर व फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, देश का नाम रोशन कर रही हैं। शिक्षा में बालक-बालिकाओं के साथ भेदभाव न करें। एआरपी शेषराम यादव ने बताया, शिक्षित समाज के लिए बालिकाओं की भूमिका अहम है। एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एक महिला की गोद भराई की और प्रदर्शनी में भी भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नंदलाल मौर्या, राजकुमार वर्मा, अजमत अली, भैया राम, तौहीद आलम, संत कुमार, प्रमिला देवी और इंदु गुप्ता मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat