खेसरहा (सिद्धार्थनगर) में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की आराधना कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। बिशुनपुर मुस्तहकम, सिसहनिया, मटियरिया और पिपरा फरदंग समेत कई गांवों में श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। ग्रामीण इलाकों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना की तैयारियों में लगे थे। कलश पूजन के दौरान मां दुर्गा का आह्वान कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की गई। महिलाएं और पुरुष दोनों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। नवरात्रि के साथ ही गांवों में भक्ति का माहौल बन गया है। श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में रिक्शा की टक्कर से बच्चे की मौत:कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाकर लौट रहा था, चालक गिरफ्तार › खेसरहा में नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा:बंजरहा बुजुर्ग, सकारपार, टीकुर और मरवटिया बाजार समेत कई इलाकों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे › महराजगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब:शारदीय नवरात्रि की आरती में उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद › Basti Navratri 2026 | Maa Durga Pandal Dakh Prajapati Committee Puja“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















