अरुण कुमार | फतुहापुर(इकौना), श्रावस्ती14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने राप्ती नदी से जल भरकर मां शेरावाली को चढ़ाया। यह नजारा जनपद के अकारा में देखने को मिला।
सुबह से ही राप्ती नदी के घाट पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, युवतियां और युवक ढोल-नगाड़ों और ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ कलश में जल भरने पहुंचे।
भक्त सिर पर कलश रखकर नंगे पांव मां शेरावाली के मंदिर तक गए। मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां दुर्गा के शेरावाली स्वरूप का जलाभिषेक किया गया। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। मंदिर परिसर माता के जयकारों से भर गया।
मान्यता है कि नवरात्र में राप्ती नदी के जल से मां का अभिषेक करने से इच्छाएं पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल चढ़ाते हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस भी घाट और मंदिर परिसर में तैनात रही।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















