शारदीय नवरात्रि के पहले दिन महराजगंज के प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम की आरती के दौरान सैकड़ों भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग आरती में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आरती में भाग लेकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी करते रहे, ताकि दर्शन-पूजन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती में नवरात्रि के पहले दिन निकली कलश यात्रा:उतमापुर, निरहा, खम्भारा और ककांधू समेत कई गांवों की महिलाएं राप्ती नदी से लाईं जल › तुलसीपुर के साईं मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित:पुरानी बाजार में सजा पंडाल, नवरात्रि पर भक्तों में उत्साह › बस-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल:चिल्हिया थाना क्षेत्र में हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर › त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट:एसपी शक्ति मोहन के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनूप तिवारी की निगरानी में क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















