Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के सीता द्वार मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:नवरात्रि पर दूर-दूर...

श्रावस्ती के सीता द्वार मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:नवरात्रि पर दूर-दूर से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

श्रावस्ती के सीता द्वार मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:नवरात्रि पर दूर-दूर से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड स्थित सीता द्वार मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से लोग माता सीता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रि में यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।नवरात्रि के महीने में महिलाएं कलश भरने के लिए भी यहां आती हैं। इस सीता द्वार मंदिर को लव कुश की नगरी भी कहा जाता है। नवरात्रि के इस मौके पर मंदिर परिसर में कई दुकानें भी लगी हैं। दर्शन के लिए महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat