सिद्धार्थ नगर जिले के इटवा क्षेत्र में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 163 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। नगर पंचायत बिस्कोहर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 83 मरीज देखे गए, जबकि न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में 80 मरीजों को दवा मिली। डॉक्टरों ने अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान ज्यादातर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं की जांच की गई। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी। डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि सुबह की ठंडक से बुखार, खांसी और जुकाम हो सकता है। उन्होंने गांठों में दर्द और अकड़न के लिए कैल्शियम की गोली लेने को कहा। इस मौके पर डॉक्टर इश्तियाक अहमद, डॉक्टर राहुल कुमार, फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, त्रिशूल चतुर्वेदी, धीरज राय और राजू मौजूद थे। डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने लोगों को पौष्टिक खाना खाने, गुनगुना पानी पीने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लेने को भी कहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Lalpur Tarai Ramleela 2026 | Preparations Begin for Grand Event › महुलानी पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा:खेसरहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आयोजन, मुफ्त दवाएं भी मिलीं › महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई:कई ई-रिक्शा सीज, नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे › कुंवानो नदी का जलस्तर बढ़ा, मानपुर माझा गांव में बढ़ी:गौर ब्लॉक के आखिरी छोर पर बसे गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी, कटान का भी डर“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















