बलरामपुर के सोनार स्थित पंचायत भवन में रविवार को विशेषज्ञ सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें 200 से ज्यादा ग्रामीणों का मुफ्त इलाज किया गया। लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त सलाह के साथ दवाएं भी लीं। शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच भी मुफ्त में हुई। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से जुड़े डॉ. अरुण कुमार ने मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि शिविर का मकसद गरीब लोगों तक इलाज पहुंचाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, ताकि कोई आर्थिक परेशानी के कारण इलाज से वंचित न रहे। डॉ. कुमार ने यह भी बताया कि सोनार बाढ़ प्रभावित इलाका है। इसलिए ग्रामीणों को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और पीने के पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद इस्तेमाल करना चाहिए। दूषित पानी से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने मुफ्त इलाज और दवाएं मिलने पर राहत जताई। उन्होंने कहा कि गांव में ही सुविधा मिलने से दूर जाने की परेशानी खत्म हुई। डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर लोग आव्या हॉस्पिटल से भी संपर्क कर सकते हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की › वाल्टरगंज थाने का एसपी ओमवीर सिंह ने किया औचक निरीक्षण:एसपी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप, व्यवस्थाएं परखीं और निर्देश दिए › बहराइच में बाइक के सामने कुत्ता आने से हादसा:उदवापुर के छोटे भाई विक्रांत की मौत, बड़ा भाई प्रिंस घायल › श्रावस्ती पुलिस मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट:जुलूस मार्ग पर PAC, स्थानीय पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















