श्रावस्ती के गिरन्ट बाजार में मकान पर कब्जे को लेकर एक महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला हुआ। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरन्ट बाजार निवासी चाँद बीबी (पत्नी उस्मान) रविवार शाम 4:30 बजे अपने मकान पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर शराफत, उनकी पत्नी खुशमुनिशा, और उनके बेटे इदरीश कुरैशी, रूईश कुरैशी, फारूक कुरैशी और बेटी फात्मा मौजूद थे। चाँद बीबी ने जब ताला तोड़ने और जबरन कब्जा करने का विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उन्हें गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटा। महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने थाना गिरन्ट में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा पूरी की › वाल्टरगंज थाने का एसपी ओमवीर सिंह ने किया औचक निरीक्षण:एसपी को देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप, व्यवस्थाएं परखीं और निर्देश दिए › बहराइच में बाइक के सामने कुत्ता आने से हादसा:उदवापुर के छोटे भाई विक्रांत की मौत, बड़ा भाई प्रिंस घायल › श्रावस्ती पुलिस मूर्ति विसर्जन को लेकर अलर्ट:जुलूस मार्ग पर PAC, स्थानीय पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















