Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में कार्तिक पूर्णिमा पर बराह क्षेत्र में मेला लगा:श्रद्धालुओं ने कुंड...

बस्ती में कार्तिक पूर्णिमा पर बराह क्षेत्र में मेला लगा:श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान किया, दान-पुण्य कर मन्नतें मांगीं

बस्ती के भानपुर, टिनिच और सल्टौआ गोपालपुर के आसपास के गांवों से लोग कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के बराह क्षेत्र पहुंचे। मेले में श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान किया और दान-पुण्य किया।
मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वराह यानी सुअर का रूप धारण कर यहां कुंड खोदा था और उसमें जल प्रवाहित किया था। इसी वजह से बराह क्षेत्र को धार्मिक स्थल माना जाता है।
बराह क्षेत्र में साल में दो बार मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसे पर्यटन स्थल भी माना जाता है।