Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बुजुर्ग ने पट्टीदारों पर मारपीट का लगाया आरोप:कोल्हुई थाने से डीआईजी कार्यालय...

बुजुर्ग ने पट्टीदारों पर मारपीट का लगाया आरोप:कोल्हुई थाने से डीआईजी कार्यालय तक पहुंचे, मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के बुजुर्ग रामा ने पट्टीदारों पर लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रामा के मुताबिक, 12 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों से उनका विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान चार से पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उसी दिन उन्होंने कोल्हुई थाने में शिकायत की, लेकिन उनके मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई और मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई।
इसके बाद 18 नवंबर को रामा ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के जनता दर्शन में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। वहां भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वे गोरखपुर जोन के डीआईजी से मिले और न्याय की मांग की।
कोल्हुई थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने कहा कि मामला जमीन से जुड़े विवाद का है। रामा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।