श्रावस्ती में जिलाधिकारी मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को जिले में यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सड़क हादसे कम करने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग कलर और रंबलिंग स्ट्रिप लगाने को कहा। मोड़ों, डिवाइडर और सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के निर्देश भी दिए।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर डिवाइडर लाइनों को पेंट करने और जरूरत के मुताबिक साइन बोर्ड बदलने को कहा गया। सड़क पर घूमने वाले आवारा पशुओं और घोड़ों के मालिकों को नोटिस देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गोवंशों को अभियान चलाकर सड़कों से हटाने को भी कहा।
ट्रकों और बसों में रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य करने और पीछे की लाइट जांचने के निर्देश दिए गए। लाइट काम नहीं करने पर चालान काटा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन कोई वाहन सड़क पर न चले। पेट्रोल पंप संचालकों से बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के नियम का पालन कराने को कहा।
सड़क हादसा होने पर तुरंत इलाज और तय समय में एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्कूलों के वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र और पते का सत्यापन कराने को कहा गया। स्कूल प्रबंधकों को साल में एक बार सभी वाहन चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच कराने के निर्देश दिए।
स्कूलों से जुड़े वाहनों के पंजीयन पुस्तिका, फिटनेस, बीमा और परमिट की जांच कराने को भी कहा गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सलील त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अकांक्षा रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
श्रावस्ती में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के निर्देश:जिलाधिकारी ने ट्रक-बसों में रिफ्लेक्टर लगाने और सड़क पर घूमने वाले घोड़ों के मालिकों को नोटिस देने को कहा
BREAKING
NEWS

















