Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम से साफ नहीं:कप्तानगंज में परिजनों ने...

युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम से साफ नहीं:कप्तानगंज में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच कर रही

नगर बाजार के रामापुर कला निवासी रामभवन की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ नहीं हो सकी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की शाम रामभवन घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।
अगली सुबह रामभवन सड़क किनारे अचेत मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
रामभवन के भाई त्रिभुवन नगर थाने में चौकीदार हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई की किसी से दुश्मनी नहीं थी और घर से निकलते समय वह ठीक थे। उन्होंने कहा कि रातभर में उनकी हालत कैसे बिगड़ी, यह समझ नहीं आ रहा।
नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।