Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह के बाद रामरेखा मंदिर परिसर में गंदगी फैली:चित्रकूट परिक्रमा के...

सामूहिक विवाह के बाद रामरेखा मंदिर परिसर में गंदगी फैली:चित्रकूट परिक्रमा के सैकड़ों संतों का रात्रि विश्राम, अमोढ़ा में बीडीओ ने सफाई कराने की बात कही

अमोढ़ा क्षेत्र के रामरेखा मंदिर परिसर में 21 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन के बाद गंदगी फैली है। मंदिर के महंत बाबा दया शंकर दास ने बताया कि सफाईकर्मियों ने अब तक परिसर की सफाई नहीं की है। 25 नवंबर को चित्रकूट की शीतकालीन 84 कोसी परिक्रमा के सैकड़ों संत रामरेखा मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। महंत के मुताबिक, संत 24 नवंबर को मखौड़ा पहुंचेंगे और वहां से परिक्रमा शुरू होगी। मंदिर में उनके रहने और भोजन-प्रसाद की तैयारी चल रही है। महंत ने कहा कि परिसर की सफाई नहीं हुई तो संतों को रात्रि विश्राम में परेशानी होगी। विक्रमजोत के बीडीओ रजत गुप्ता ने बताया कि रामरेखा मंदिर में अगले दिन सफाई कराई जा रही है।