Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश एकघरवा की बाबा कुट्टी में मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ:हवन और ब्रह्मभोज के...

एकघरवा की बाबा कुट्टी में मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ:हवन और ब्रह्मभोज के बाद भंडारा, विधायक समेत लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक की ग्राम सभा एकघरवा स्थित बाबा कुट्टी में श्रीराम-जानकी और राधा-कृष्ण मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्स्थापना का कार्यक्रम हुआ। मूर्तियों की स्थापना और रामायण पाठ के समापन के बाद सोमवार को हवन-पूजन और ब्रह्मभोज कराया गया। अधिवक्ता राजेश कुमार त्रिपाठी यजमान के रूप में शामिल हुए। पंडित शिवकुमार पाठक ने पूजा और हवन कराया। ब्रह्मभोज के बाद भंडारा शुरू हुआ। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर में दर्शन किए। कार्यक्रम में भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, भिनगा के राजा अलक्षेन्द्र कांत के सुपुत्र प्रड़य आदित्य कान्त सिंह, तहसील भिनगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक, राहुल पाठक, जनार्दन द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कैराती शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। एकघरवा कुट्टी परिवार के अनिल कुमार त्रिपाठी, पवन कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद त्रिपाठी, अनिरुद्ध कुमार त्रिपाठी, अम्बरीश कुमार त्रिपाठी, करुणा शंकर, रामानंद त्रिपाठी और उमेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। परिवार के बच्चों शुभम त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, उत्तम त्रिपाठी, हर्षित त्रिपाठी, रामशंकर और अभय त्रिपाठी भी आयोजन में शामिल हुए। मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्स्थापना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा। यजमान राजेश कुमार त्रिपाठी और अनिल कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।