बहराइच के छावनी इलाके में प्राचीन राम जानकी पंचायती मंदिर से रविवार रात आठ बजे रामलीला कमेटी बहराइच ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। इसमें भगवान के स्वरूपों की झांकियां लोगों का ध्यान खींच रही थीं। यह शोभायात्रा छावनी, घंटाघर, पीपल तिराहा, गुदड़ी और काजीपुरा समेत कई मार्गों से गुजरी। नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। देर रात 11 बजे शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची, जहां रामलीला का शुभारंभ हुआ। यात्रा की अगुवाई रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुधा टेकरीवाल के प्रतिनिधि श्याम करण टेकरीवाल ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, सभासद आशीष सिंह, राहुल राय, निशा शर्मा, एकता जायसवाल, सौरभ मिश्रा, सभासद सीताराम याज्ञसेनी और दीपक सोनी दाऊ जी समेत कई स्थानीय लोग शामिल थे। पुलिस ने शोभायात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। दरगाह और नगर कोतवाली पुलिस के जवान यात्रा के साथ थे। सुरक्षा के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से रामलीला मैदान पहुंची, रामलीला शुरू हुई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› निष्पक्ष जांच पर ‘प्रशासनिक ग्रहण’: करमहिया की फर्जी हाजिरी पर लीपापोती, बड़हरा चरगहां में आनन-फानन में निलंबन › बसूली माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़:नवरात्रि के दूसरे दिन दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगे जयकारे › नेपाल में बाढ़ से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, महराजगंज में हाई अलर्ट; तटवर्ती इलाकों में NDRF और PAC तैनात › मेढउवा में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापित:नवरात्र पर रामलीला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, कलाकारों ने मन मोहा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















