श्रावस्ती:।जनपद के थाना गिरन्ट क्षेत्र के अंतर्गत गिरन्ट बाजार में मकान पर अवैध कब्जे की नीयत से पड़ोसियों द्वारा एक महिला पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। समय पर पहुंची एंबुलेंस सेवा और उसके कर्मियों की तत्परता से पीड़िता की जान बचाकर उसे सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ताला तोड़कर अनाधिकृत प्रवेश का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरन्ट बाजार निवासी चाँद बीबी (पत्नी उस्मान) का स्थानीय बाजार में एक मकान स्थित है। रविवार (11 अक्टूबर 2026) की शाम करीब 4:30 बजे जब पीड़िता अपने मकान पर पहुंची, तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर उसने पाया कि शराफत पुत्र इदरीश, उनकी पत्नी खुशमुनिशा, तथा उनके पुत्र इदरीश कुरैशी, रूईश कुरैशी, फारूक कुरैशी और पुत्री फात्मा वहां मौजूद थे।
विरोध करने पर बेरहमी से पीटा जबब चाँद बीबी ने मकान का ताला तोड़ने और जबरन कब्जा करने का विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसे गालियां दीं और लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। इस क्रूर हमले में पीड़िता के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रभारी पंकज मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस (संख्या UP32BG8816) को तुरंत गिरन्ट बाजार के लिए रवाना किया। एंबुलेंस के पायलट सुरजी कुमार और ईएमटी (EMT) अरविंद कुमार पांडेय ने अपनी सूझबूझ और बेहतरीन तालमेल का परिचय देते हुए कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग घटनाा के बाद पीड़िता ने थाना गिरन्ट में लिखित प्रार्थना पत्र देकर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


















