बस्ती जिले ने अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के सभी थानों को भी प्रदेश स्तर पर पहली रैंक मिली है। इस उपलब्धि पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में आईजीआरएस सेल और थानों के कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में आईजीआरएस सेल के प्रभारी निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, 16 आरक्षी और 10 महिला आरक्षी शामिल हैं। कुल 28 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र दिए गए। एसपी ने लंबित और डिफॉल्टर संदर्भों का समय पर निस्तारण करने वाले कर्मचारियों के काम की सराहना की। समय पर शिकायतों का निस्तारण पुलिस की जिम्मेदारी एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि आईजीआरएस संदर्भों का सही और समय पर निस्तारण करना पुलिस की जिम्मेदारी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और जिम्मेदारी से जिले को यह उपलब्धि मिली है। आगे भी निष्ठा और लगन से काम करने की अपील एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कर्मचारियों से आगे भी पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करने को कहा। सम्मान समारोह में पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
आईजीआरएस रैंकिंग में बस्ती प्रदेश में पहले स्थान पर:जिले के सभी थानों को भी मिली पहली रैंक, एसपी ने 28 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
BREAKING
NEWS















