बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में शुक्रवार को रुधौली चीनी मिल का कांटा चालू हो गया। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया।
.
कांटा चालू होने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से किसान गन्ना लेकर पहुंचने लगे। किसानों ने कांटा शुरू होने पर संतोष जताया और एक-दूसरे को बधाई दी।
किसान श्री राम अजोर ने बताया कि उन्हें गन्ने की कटाई के बाद खेत में गेहूं बोना है। उन्होंने कहा कि कांटा चालू होने से गन्ने की तौल समय पर हो सकेगी और गेहूं की बुवाई में देरी नहीं होगी।
क्षेत्र के किसानों के लिए गन्ना नकदी फसल और आय का प्रमुख साधन है। गेहूं की बुवाई से पहले खेत खाली करना जरूरी होता है। कांटा चालू होने से किसान गन्ना तौलवाकर खेत खाली कर सकेंगे और रबी की फसल बो सकेंगे।
गन्ना सीजन शुरू होने पर किसान तौल, पर्ची और दूसरी व्यवस्थाओं पर नजर रखते हैं। किसानों को उम्मीद है कि कांटे पर गन्ने की तौल ठीक से होगी और उपज बेचने में परेशानी नहीं आएगी।

















