छावनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने मौलाना नियाज अहमद पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान उजागर नहीं की जा रही है।
.
महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति उसे छोड़कर बाहर चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पति से संपर्क नहीं हो पा रहा था।
महिला के मुताबिक, उसके इलाके में रहने वाले मौलाना नियाज अहमद ने तंत्र-मंत्र से पति को वापस बुलाने की बात कही। उसने महिला को सड़क किनारे एक मंदिर के सामने मिलने के लिए बुलाया।
महिला का आरोप है कि मौलाना उसे बाइक पर बैठाकर नहर पटरी से होते हुए मजार की ओर ले गया। सुनसान जगह पर उसने गाड़ी रोकी और महिला के साथ अश्लील हरकत की। उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया।
महिला ने आरोप लगाया कि मौलाना बाद में वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने धमकी दी कि उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करेगा।

































