Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला: बरगदवा में बुआ...

किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला: बरगदवा में बुआ के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Bargadwa Raja Teenager Death Case

0
4

बागापार में सदर कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा राजा गांव में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते गा

.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सियाभार गांव निवासी कृष्णमोहन राजभर की पुत्री मनीषा (13) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीषा पिछले करीब सात वर्षों से बरगदवा राजा गांव में अपनी बुआ शिवकुमारी पत्नी प्रद्युम्न के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी।

गुरुवार शाम घर के भीतर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और किशोरी की मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई सवाल छोड़ गई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।